पर्यावरण बचाना है--सबको पेड़ लगाना है!!---धरती हरी भरी रहे हमारी--अब तो समझो जिम्मेदारी!! जल ही जीवन-वायू प्राण--इनके बिना है जग निष्प्राण!!### शार्ट एड्रेस "www.paryavaran.tk" से इस साईट पर आ सकते हैं
पर्यावरण लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
पर्यावरण लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बचपन और पर्यावरण-- मोनिका जैन

>> रविवार, 24 अप्रैल 2011

My Name is monika jain.i compleated M.B.A. & pesetaly i am working
 at air raipur as a compear . my father'name is Mr.Pradeep kumar jain.
He is a doctor. Basially i am from simga dist.-raipur.
                                   My dream to make my india greean &
 clean.this lekh is only starting to send my thoughs to persons . Who
understand the actual meaning of environment.we thankfull to you bcoz
giving me this opportunity.


बचपन और पर्यावरण

प्रस्तावना’:- हंसता, मुस्कुराता, खिलखिलाता बचपन देखकर मन आनंदित हो उठा पर पर्यावरण की स्थिति देख । इस बचपन के भविष्य हेतु मन चिंतित हो उठा !पूरा विष्व आज पर्यावरण प्रदूषण ग्लोबल, वर्मिग जैसी बड़ी - बड़ी समस्याओं से जूझ रहा है ।

ये समस्यायें जहॉ दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है वहीं सुरसा की तरह मुंह फाड़े हमारे पर्यावरण और विकास को निगलती जा रही है । हम मनुष्य है ईष्वर तो नही जो इस विराट मुख से आसानी से निकल आयें और हमें नुकसान भी ना हो ।आज पृथ्वी प्रदूषित होती नजर आती है जिस तरफ देखो वायु, मृदा ,जल, सभी में
विषैले पन का अनुभव होता है ।

हमने अपने विकास और सुविधाओं को इस प्रकार विकसित किया कि हमारे पर्यावरणका हर कोना प्रदूषित हो चुका है । हम जानते है किन्तु हमेषा अंजान बनकर बार -बार वही करते है जो नहीं करना चाहिए । इस जाने अंजाने कार्यो से हमारी प्रकृति और पर्यावरण को केवल नुकसान ही होता आया है ।

कार्य किया विकास के लिए पर हमने अपनी सुख सुविधायों के लिए अपने पर्यावरण को क्षति पहुंचायी हमने अपना आज तो गुजार लिया किंतु आने वाले कलपर प्रष्न चिन्ह अंकित कर दिया । इस प्रष्न का उत्तर भी हमारे पास ही है । किन्तु उस उत्तर के लिए अभी से ही प्रयास करना होगा ।

बच्चों को अभी से ही पर्यावरण का महत्व समझाना होगा । पेड़ पौधे लगाओ से कहे बिना उन्हें पेड़ लगाकर बताना होगा ।
पर्यावरण को नुकसान क्यों और कैसे ?

कहने के लिए बहुत ही तुच्छ सा प्रष्न है किन्तु इस छोटे से सवाल पर बड़े बड़े बवाल
है ।

ये तो अब आम बात हो गयी है । छोटे से छोटे बच्चे तक अब बता देते है कि
पर्यावरण को नुकसान क्यों हो रहा है ? और कैसे हो रहा है और पर्यावरण
प्रदूषण के कारण हम कैसे प्रभावित हो रहे है एक छोटे से बच्चे में इतनी समझ
पर क्या फायदा उस समझ का प्रयोग प्रायोगिक तौर पर कहॉ हो पाता है । इसलिए
पहले प्रयोग फिर पढ़ाई में हो उपयोग वाली विधि का चयन करें ।

हमारे द्वारा रखी गयी असावधानियॉ ही कारण है पर्यावरण के नुकसान का ।

‘‘ चिड़िया चुग गई खेत अब पछतावा क्यों ?’’

ये पक्तियॉ भले ही किसी सज्जन ने हंसी में कह दिया होगा पर पर्यावरण की बात पर
सटीक है । सबसे पहले कुछ घटनाओं पर विचार करिये ।

(1) मुंबई के समुद्री किनारे पर तेल का भारी मात्रा में बहना ।

(2) जयपुर में पेट्रोल पंपों में लगी आग ।

(3) रेडियेषन के कारण रद्दी के दुकानों पर हुआ नुकसान

(4) भोपाल गैस कांड आदि ।

(5) भोपाल गैस कांड आदि ।

(6) प्रदूषण के कारण केवल फैक्ट्री या कारखानें ही नही है । हमारी
असावधानियॉ है ।

भले ही ये घटनायें अचानक घटित हुई । पर हुई तो हमारे ही कारण हमें पता
है कि पालीथिनों के प्रयोग पर रोक है फिर भी धड़ल्ले से हर कोई करता इनका
प्रयोग है ।

प्रयोग के बाद गंदगी फैलती है सो अलग । ये तो कुछ ही गलतीयों का भयावाह रूप
है । अगर गिनने बैठ जायें तो पृथ्वी के निर्माण के बाद हमारे किवास के प्रारंभ
से अब तक की दुर्घनाओं पर तो पूरी लाइब्रेरी ही बन जायेगी ।

(3) पहले और अब:- पहले भले ही हम कम विकसित ये किन्तु ये तो समझते कि यदि
पेड़ काटा है तो पौधा लगाना ही है ।

और अब पौधा लगायें ना लगायें पेड़ की कटाई जरूरी है ।

(4) एक छोट सी कहानी:- हम छोटे ये तब एक गांव गये वहॉ जाकर वो फल और
सब्जियों का आनंद उठाया जो अब केवल कल की बातें हो चुकी है ।

फिर घुमते - घुमते पता चला कि पहले जो भी सजा देनी होती तो पंच सरपंच
लोगों को पेड़ लगानें और उस पेड़ पौधों की देखभाल करने की सजा देते
थें । छोटी सजा कम पौधे लगाने की और बड़ी सजा ज्यादा पौधे लगाने की
होती थी ।

जानकर अच्छा लगा तब ये जब भी गलती होती एक छोटा सा पौधा लगानें की पहल की
पर बड़े होते - होते ये बातें पीछे छूट गयी । जो गलत हुआ पर कहीं कहीं
हमारी दी हुई षिक्षा काम आ गई ।

आज जब हमारे यहॉ बच्चे गलती करते है । या फिर जन्म दिवस आदि पर एक छोटा सा
पौधा लगवाकर हम खुष होते है । फिर ये विचार आता है कि केवल एक के प्रयास
से क्या होगा ।

हमारे यहॉ ही नही पूरे विष्व को इस कार्य को युद्व स्तर पर अपनाना होगा ।

(5) बचपन से करें षुरूवात:- छोटे - छोटे हाथों में बड़ी जिम्मेदारी न
थमाते हुए । उन्हें प्रयोग करके बताये पहले हर घर में बड़े - बड़े बाग बगीचे
हुआ करते थें और अब सारा गार्डन घर के अंदर रखे गमलों में आ गया है ।

(क) इसलिए प्रयत्न ये करें कि हर स्कूल हर घर में छोटे - छोटे बगीचे हो जहॉ
बच्चे पौधे लगायें और उनकी देखभाल बच्चों को सिखायें और खेत -
खलिहानों जंगलों या पौधों से संबंधित एक अलग विषय स्कूलों में पढ़ाये
जायें ।

(ख) स्कूलों में या घरों में जिस तरह से इंजिनियर, डॉक्टर, एम.बी.ए.,
कम्प्यूटर के क्षेत्र में पढ़ाई कराई जाती है । उसी प्रकार पौधो के अलावा खेती
- किसानी जैसे विषयों को भी षुरू से ही रखा जाये ।

(ग) पर उपदेष कुषल बहुतेरे इस प्रथा को हटाकर स्वयं से षुरूवात करते हुए ही
षिक्षा दें । अन्यथा बच्चों को सही मार्गदर्षन नहीं दिया जा सकता । इसलिए पहले
खुद की आदतें जो पर्यावरण को नुकसान पहुंचाती हों उन्हें बदलने का प्रयत्न
करें ।

(घ) पर्यावरण और प्रकृति की सुरक्षा की षुरूवात तो कभी भी की जा सकती है पर
ज्यादा देर करने पर नुकसान और बढ़ सकता है । इसलिए समय रहते कुछ ऐसे नियम
बनाये और अनुषासन पूर्वक उन नियमों का पालन किया जायें ।

(ज) जन्म दिन, त्यौहारों पर बच्चों से एक पौधा जरूर लगवायें ।

वैसे बचपन के लिए तो बहुत षुरूवात है किन्तु पर्यावरण की सुरक्षा में बड़ों को
भी बड़चढ़ कर उत्साह दिखाना चाहिए ।

फल, फूल, सब्जीयों के अलावा पौधो और पेड़ो के महत्व को समझना और बच्चों
को समझाना होगा ताकि बचपन खुषबु, स्वाद व सेहत से जुड़ा रहे ।

निष्कर्ष:- आंचल के तुझे मै ले के चलू कुद याद आया । किषोर कुमार की सुरीली
आवाज और गीत के बोल जिसे हमें भविष्य में यथार्थ में बदलना होगा । ताकि
भविष्य में किसी का बचपन पर्यावरण की दी हुई सौगातो से अछूता ना रहे ।

विकास और प्रकृति एक साथ कदमों से कदम मिलाकर चले । प्रकृति - पर्यावरण इन
षब्दों के महत्व को समझना और समझाना होगा । ताकि भविष्य अंधकारमय होने
से बचा रहे ।

आज धीरे - धीरे स्थिति इतना विकराल रूप धारण कर चुकी है कि हम थोड़े से
असावधान हुऐ नही और बड़ी - बड़ी घटनायें घटित हो जाती है ।

(1) पर्यावरण ही प्रदूषित:- (क) सच पहले और अब में कितना अंतर है आज हर
मनुष्य पर्यावरण से जुड़ी हुई अपनी जिम्मेदारियों से विमुख है उसे फिक्र है
तो केवल अपनी सुविधाओं की ।

(ख) सुविधाओं का दायरा भी इतना बड़ा कि हर पल कोई ना कोई नया अविष्कार
हो रहा है फिर अविष्कार चाहे महामषीन का हो या फिर छोटी मषीन का सारे
प्रयोग होते तो प्थ्वी के लिए पर्यावरण को नुकसान ही पहुंचाते है ।

(ग) आज हर मौसम में एक नयी बीमारी और उस बीमारी के चक्रव्यूह में फंसते मनुष्य
कभी इसका कारण प्रकृति का कहर तो कभी मनुष्य के अनदेखे प्रयोग नुकसान तो
पर्यावरण का ही हुआ ना ।

(घ) विकास उचित, प्रयोग उचित किन्तु इनका दुरूपयोग अनुचित जिसके प्रति जागरूक ना
होकर हम पर्यावरण को लगाातार नुकसान पहुंचा रहे है ।

(2) पर्यावरण बचाव के उपाय:-

पौधे लगाओ, जनसंख्या वुद्वि रोको, ये सब बातें तो बहुत हुई । अब प्रायोगिक
तौर पर इन बातों को अपनाना होगा । और इसक षुरूवात होगी बचपन से ।

(3) बचपन से षुरूवात:-(क) स्कूलों, कालेजों में पर्यावरण और पर्यावरण से
संबंधित विषयों को पढ़ाने के अलावा प्रयोगिक तौर पर बताने का प्रयत्न किया
जाये ।

(ख) पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर कुछ ऐसे नियम बनायें जायें जिससे पर्यावरण
को सुरक्षित रखा जा सके और अनुषासन पूर्वक नियमों का पालन किया जायें ।

(ग) बच्चों को जन्म दिन, त्यौहार आदि पर एक पौधा जरूर लगवायें ।

(घ) गलती करने पर ही पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने की सजा दें । जिसमें
बड़े भी उनकी मदद करें ।

(ज) कृषि, बनों से संबंधित कुछ ऐसे विषेष विषय हों जो भविष्य में
अपनाकर बच्चे अपना कैरियर बना सके तकनीक ही नहीं प्रकृति के रूपों को भी पहनाने
।

ये तो कुछ उपाय है जिसके द्वारा बचपन में ही पर्यावरण के महत्व और उसके फायदें
जानें जा सकते है ।

किंतु पर्यावरण की सुरक्षा पर और गहराई से विचार कर उपायों का प्रयोग कर
पर्यावरण को बचाया जा सकता है । फिर चाहे बात सावधानी की हो, अपने विकास की
या फिर पर्यावरण सुरक्षा की ।

अभी नही तो फिर षायद कभी नही । अभी से पस्थितियों को सुधारने की पहल न
की जाये तो बाद में बचपन पर्यावरण से दूर हो जायेगा ।

ये बाते षायद हम कहीं न कहीं से समझनें लगे है । और षुरूवात हो चुकी है ।
समय रहते ही समझ लेना बेहतर होगा । ताकि आज और आने वाले कल का बचपन
पर्यावरण की देन से महरूम ना रह जाये ।

हमारे बचपन में मिली हुई सौगातें हम उन्हें भी दे पायें और जैसा मैने लिखा
उन्हें एक ऐसा गगन एक ऐसी छांव मिले जहॉ प्रदूषण जैसे गम उन्हें छू भी ना
सकें ।

तो आइये हम सब मिलकर पर्यावरण और बचपन को संवारने का मिलकर पर्यावरण और
बचपन को संवारने का मिलकर आगाज करें ।

नये दिन नई षुरूवात, नये सूरज नयी रौषन की स्वागत करें । जिसमें प्रदूषण
रहित पर्यावरण हो और हर बचपन षुद्व स्वाद, हवा, पानी, का हकदार है जो उसे
मिलना ही चाहिए ।

क्योंकि पर्यावरण से हम और हम से पर्यावरण आपस में इस प्रकार जुड़े है किसी
को भी नुकसान होना मतलब दूसरे को उससे बड़ा नुकसान ।

उसी प्रकार बचपन भी पर्यावरण से जुड़ा हुआ है । और इसे बचाने की चहल भी
बचपन से ही होना चाहिए ।

 मोनिका जैन
प्रदीप कुमार जैन
जैन मेडिकल स्टोर सिमगा

Read more...

बचपन और पर्यावरण.---कविता वर्मा

>> शुक्रवार, 15 अप्रैल 2011

परिचय-कविता वर्मा,
पढ़ने की अभिरुचि ब्लॉगजगत तक खींच लाई,इसके विराट स्वरुप ने लेखन की चाह  को विस्तार दिया,और जिस उन्मुक्त ह्रदय से इसने मुझे अपनाया ,सराहा ,में अभिभूत हुई.नाम है कविता वर्मा ,मन की बाते विचार उलझने जो किसी से न कह पाई वही शब्दों के रूप में निकल कर "कासे कहूँ "में समां गयी ....ब्लॉग ने कुछ न कह पाने की पीड़ा को बखूबी सहलाया ,और मन की कही अनकही बाते यहाँ उंडेल कर में भारहीन हो कर उन्मुक्त आकाश में उड़ चली... 



 क्या खेले ?क्या खेले?सोचते सोचते आखिर ये तय हुआ नदी पहाड़ ही खेलते है।
तेरी नदी में कपडे धोउं,
तेरी नदी में  रोटी पकाऊ,
चिल्लाते हुए बच्चे निचली जगह  को नदी और  ऊँचे ओटलो को पहाड़ समझ कर  खेल  रहे है ,नदी का  मालिक अपनी नदी  के लिए  इतना सजग है की उसमे कपडे धोने ,बर्तन  धोने से  उसे तकलीफ होती  है। 
गर्मियों की  चांदनी रात ,लाइट नहीं है अब अँधेरे  में क्या करे? एक जगह बैठे तो मच्छर काटते है ,नानी कहती  है ,
अरे ! जाओ धुप छाँव खेलो ,कितनी अच्छी चांदनी रात है,और बच्चे मेरी धूप और मेरी छाँव के मालिक बन जाते है।   
 इत्ता इत्ता पानी गोल गोल रानी हो या अमराई में पत्थर पर गिरी केरीयों की चटनी पीसना ,खेलते हुए किसी कुए, की जगत पर बैठना, प्यास लगे और पानी न हो तो किस पेड़ की पत्तियां चबा लेना ,या रंभाती गाय भैस से बाते करना,इस साल किस आम पर मोर आएगा किस पर नहीं ,गर्मी में नदी सूखेगी या नहीं, टिटहरी जमीन पर अंडे देगी या नहीं ?हमारा बचपन तो ऐसी ही जाने कितनी बातों से भरा पड़ा था। खेल खेल में बच्चे अपने परिवेश से कितने जुड़ जाते थे?कितनी ही बाते खुद -ब -खुद सीख जाते थे ,पता ही नहीं चलता था। हमारे खेल हमारे जीवन से परिवेश से पर्यावरण से इस तरह जुड़े थे की उन्हें कही अलग देखा ही नहीं जा सकता था।
समय बदला नदियाँ सूख गयी, पहाड़ कट कर सड़के या खदाने बन गयी,सड़क की लाइट ने चाँद तारों की रोशनी छीन ली,अब न पेड़ों से मोह रहा न उनकी चिंता, पानी के लिए ट्यूब वेल आ गए या मीलों दूर से पाइप  लाइन ।       

 हमारा प्लेनेट खतरे में है ,अन्तरिक्ष से आयी आफत हम पर टूट पड़ी ,
पोपकोर्न खाते हाथ मुह तक आने से पहले ही रुक गए ,अब आयेंगे हमारे सुपर हीरो .........
ये लो आ गए पृथ्वी,अग्नि, वायु, जल ,आकाश और ये बनी सुपर पॉवर मिस्टर प्लेनेट ,और दुश्मन का हो गया खात्मा ,हमारी पृथ्वी बच गयी ।
एक गहरी सांस लेकर पोपकोर्न खाना फिर शुरू हो गया ,बिस्तेर पर पैर और फ़ैल गए । लीजिये अब चाहे अन्तरिक्ष से कोई आफत आये या ओजोन लयेर में छेद हो ,चाहे कही आग लगे या बाढ़ आ जाये हमारा सुपर हीरो सब ठीक कर देगा ,हम खाते रहेंगे आराम से अपने घर में बिस्तर पर । न्यूज़ पेपर वाले शोर मचाएंगे,टीचेर कोई प्रोजेक्ट देगी ग्लोबल वार्मिंग पर हम नेट से जानकारी जुटा कर ढेर सारे कागजों को इस्तेमाल करके बढ़िया सा प्रोजेक्ट बनायेंगे और १० में से १० नंबर पायेंगे । अब जिस पर्यावरण को कभी महसूस ही नहीं किया जिस की गोद में खेले ही नहीं उसके लिए संवेदनाये लाये कहाँ से ?
    बच्चे पर्यावरण से बस इसी तरह से जुड़े है अब इसमें उनका क्या दोष है ?
जो पर्यावरण हमारे बुजुर्गों ने हमारे लिए सदियों से सहेज कर रखा था ,उसे हमने अपने स्वार्थ के लिए किस तरह तहस नहस कर दिया है,और इसी के साथ छेन लिया है पर्यावरण सा मासूम बचपन .....

पर्यावरण सहेजे ,ताकि बचपन का भोलापण कायम रह पाए...

Read more...

विश्व वानिकी दिवस मनाया गया (21-03-2011)

>> मंगलवार, 5 अप्रैल 2011

आज राजकीय वरिष्ट माध्यमिक विद्यालय अलाहर में विश्व वानिकी दिवस मनाया  गया इस उपलक्ष्य में  इको मार्च और गोष्टी का आयोजन किया गया, इमली इको क्लब के सदस्यों को सम्बोधित करते हुए क्लब प्रभारी दर्शन लाल विज्ञान अध्यापक ने बताया कि दुनिया भर में विश्व वानिकी दिवस प्रति वर्ष २१ मार्च को मनाया जाता है । सन् 1872 में अमेरिका के नेबरास्का में इसकी शुरूआत हुई, इस दिवस को मनाये जाने का सारा श्रेय जे-र्स्टीलंग मार्टिन को जाता है| इन्होने नेबरास्का में बड़ी संख्या में पौधे लगाए थे । 
इसके बाद इन्होंने अन्य निवासियों को फल-फूल, छायादार,पर्यावरण सरक्षंण और खुबसूरती हेतु पौधे लगाने की सलाह दी । उन्होंने सरकार को पौधे लगाने के लिए एक अलग विशेष दिन रखने के लिए राज़ी कर लिया । इस प्रकार तब से इस दिन विश्व वानिकी दिवस की शुरूआत हुई । प्रथम वानिकी दिवस पर एक लाख से ज्यादा पौधे लगाये गए, धीरे-धीरे पुरी दुनिया में यह दिवस एक महापर्व के रूप में मनाया जाने लगा । इस अवसर पर एक इको मार्च किया गया इस रैली का संचालन सुनील कुमार और मनोहर लाल अध्यापको ने किया,क्लब सदस्यों ने पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ के नारे लगा कर इस दिवस बारे जागरूकता संचार किया, इस अवसर पर एक गोष्टी भी की गयी जिस में अध्यापको ने क्लब सदस्यों को विश्व वानिकी दिवस और वनों के लाभों के बारे में बताया कि वनों से हमे आक्सीजन गैस मिलती है,वन वर्षा करवाने में सहायक हैं,वन भूमि कटाव रोकते है, वन,वन्य जीवों का आश्रय हैं,वन प्रदूषण दूर करते हैं और वनों से लकड़ी की प्राप्ती तो वनों का बहुत ही गौण लाभ है परन्तु मानव इस को ही सबसे बड़ा लाभ मान कर अंधाधुन्द वनों की कटाई कर रहा है जो कि धरती के लिए घातक है उन्होंने बताया कि एक अनुमान है कि प्रति वर्ष १५ लाख हेक्टेयर वन कटते है । 
भारत की राष्ट्रीय वन नीति में कहा गया था कि देश एक-तिहाई हिस्से को हरा भरा वनों युक्त रखेंगे,लेकिन पिछले वर्षों में भू-उपग्रह के  चित्रों से पता चलता है कि है कि देश में 33 प्रतिशत के बजाय 13 प्रतिशत ही वन क्षेत्र रह गया है। क्लब प्रभारी एवं क्लब ग्रुप लीडर दिलबाग सिंह ने सभी क्लब सदस्यों के साथ विचार विमर्श कर के यह निर्णय लिया कि इस वर्ष जुलाई अगस्त में विद्यालय के खेल के मैदान में उचित जगहों पर फल-फूल ,छाया दार एवं ओषधिय पेड़ पौधे लगाएं जाएँगे इस अवसर पर सभी सदस्यों व अध्यापकों संजय शर्मा,मुकेश रोहिल,संदीप कुमार,रविंदर कुमार का योगदान सराहनीय था |

प्रस्तुति:- इमली इको क्लब रा.व.मा.वि.अलाहर,जिला यमुना नगर हरियाणा
द्वारा--दर्शन लाल बवेजा (विज्ञान अध्यापक)

Read more...

बचपन और पर्यावरण. मनीषा शर्मा

मेरा परिचय -- मनीषा शर्मा-- माँ के शिक्षक होने के कारण बचपन से ही घर में पढ़ने-लिखने के माहौल ने पढ़ने की आदत डाल दी और मीडिया से जुड़े पति के साथ ने लिखने का उत्साह जगा दिया.शायद यही कारण है कि न्यूज़ में दिलचस्पी बढ़ती गयी और पढ़ने-लिखने का यह नशा ब्लागरों की दुनिया तक खींच लाया.शुरुआत में इकलौती बेटी के लालन-पालन से जुडी व्यस्ताओं और घर के काम-काज ने उतना समय नहीं दिया पर अब तो दस साल की बिटिया भी ब्लागर बनने की ज़िद करने लगी है इसलिए मेरा कंप्यूटर पर हाथ चलाना अपरिहार्य हो जाता है.वैसे मैं मनीषा शर्मा मध्यप्रदेश में संस्कारधानी के नाम से विख्यात जबलपुर में पली-बढ़ी हूँ और फिलहाल देश की राजधानी दिल्ली की जीवन-शैली से कदम मिलाने का प्रयास कर रही हूँ. अर्थशास्त्र की छात्रा होने के बाद भी रूपए-पैसे से रत्ती भर भी मोह नहीं पर संगीत के हिसाब-किताब में सिद्धहस्त हूँ. कुछ समय तक अध्यापन में भी मन लगाया पर मज़ा नहीं आया. अब नए और रोचक स्थानों में जाकर उनके बारे में जानने और सभी को उनसे रूबरू कराने में जुटी हूँ.
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------- 

वर्तमान तो बिगाड़ लिया कम से कम तो भविष्य तो सुधर लें....

    आज के बच्चे कल का भविष्य है. आज के माहौल में बच्चों को जो भी शिक्षा मिल रही है वो उनके आने वाले समय में उपयोगी साबित होगी परन्तु केवल किताबी ज्ञान ही सम्पूर्ण नहीं है. आज के परिवेश में प्रायोगिक ज्ञान आवश्यक है. अतः सभी अभिभावकों की जिम्मेदारी बढ़ जाती है. आज हमारे आस पास के बदलते पर्यावरण में बच्चों को अनेक मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. इन मुश्किलों का सामना करने के लिए बच्चों को जागरूक बनाना जरुरी है. आज का बचपन कई पर्यावरण प्रदूषणों से दो-चार हो रहा है. जिनमें ध्वनि प्रदूषण,वायु प्रदूषण और जल प्रदूषण प्रमुख है. आज हम अपने बच्चों को एक अच्छा भविष्य देना चाहते है. पर क्या हम उन्हें एक सुरक्षित भविष्य दी पाएंगे? यह विचारणीय है अगर हम अपनी दिनचर्या पर नज़र डाले तो हम केवल अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने में संलग्न है. हमारे आसपास क्या घट रहा है इस बारे में सोचने का समय ही हमारे पास नहीं है. मौसम में हो रहे लगातार परिवर्तनों का भी ध्यान हम नहीं रख रहे. जहाँ कभी रेगिस्तान था आज वहाँ बाढ़ आ रही है और जहाँ बर्फ जमी रहती थी वो गर्मी के प्रकोप से हैरान है, जिस जगह बारिश होती थी वो सूखे की मार झेल रहा है, वास्तव में यह ग्लोबल वार्मिंग का परिणाम है. पर यह स्थिति कैसे उत्पन्न हुई? आज हम जंगलों को काट काटकर कांक्रीट का जंगल बसा रहे है. इनके परिणामों को लेकर कोई ध्यान नहीं दे रहा.जंगलों के अभाव में जंगली जानवरों का जीवन नरक बन गया है. जिससे वे शहरों की ओर पलायन कर रहे है. जहाँ उन्हें अनुकूल वातावरण नहीं मिल पा रहा आज वे बिना भोजन के जीवन व्यतीत करने को मजबूर हैऔर हम उनका शिकार कर के उनकी खालों और शरीर के भागों को बेचकर पैसा कमाने का जरिया बना रहे हैं.आज हमारे वन्य प्राणी पोलिथिन को खाकर अपने जीवन को खत्म कर रहे है.अब तो त्यौहार भी वातावरण को बेहतर करने की बजाय बर्बाद कर रहे हैं. दीवाली पर जो पटाखे चलाये जाते है वे भी पर्यावरण को प्रभावित करते है तेज आवाज़ के धमाके से सुनने की शक्ति प्रभावित होती है पटाखों में अनेक जहरीले हानिकारक रासायनिक तत्त्व होते है जिनमें कॉपर त्वचा, लीवर, ह्रदय को हानि पहुंचाता है.लेड फेफड़े, गुर्दे के कैंसर का कारण बनता है. मैग्नीज अनिद्रा की बीमारी
देता है. अतः पटाखे भी हमारे बच्चों और पर्यावरण दोनों को प्रभावित कर रहे हैं.अब हमें यह गौर करना जरुरी है कि हम अपनी आने वाली पीढ़ी को कैसा भविष्य दे रहे है? क्या हम उन्हें वो उज्जवल भविष्य दे पा रहे है जिसके वो हक़दार है? शायद नहीं, तो क्या हमें इस बारे में एक सजग अभिभावक बनकर नहीं सोचना चाहिए. हमें जंगल काटने के बजाय वृक्षारोपण पर जोर देना चाहिए.पटाखों को त्याग  कर स्वास्थ्यवर्द्धक दीवाली मनाना चाहिए. घरों में बागवानी करके बच्चों को इसके लिए प्रेरित करना चाहिए. अगर  हमारे आसपास जमीन का टुकड़ा खाली पड़ा है. तो उस पर भी पेड़ लगवाने का प्रयास करना चाहिए. बच्चों को  पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक बनाना चाहिए.  स्कूल में भी शिक्षकों द्वारा बच्चों को भ्रमण  पर ले जाकर  पर्यावरण सम्बन्धी जानकर देनी चाहिए. घरों में जानवरों को पाल कर उनके प्रति बच्चों में अच्छी भावना का संचार करना चाहिए.जानवरों के साथ हो रहे अमानवीय व्यवहारों को रोकने के प्रयासों में अपनी भागीदारी बढ़ानी चाहिए.
**********************

Read more...

स्‍वस्‍थ पर्यावरण विकसित होते बचपन की प्रथम आवश्‍यकता---संगीता पुरी

>> शुक्रवार, 18 फ़रवरी 2011


मेरा फोटो

संगीता पुरी
पोस्‍ट-ग्रेज्‍युएट डिग्री ली है अर्थशास्‍त्र में .. पर सारा जीवन समर्पित कर दिया ज्‍योतिष को .. अपने बारे में कुछ खास नहीं बताने को अभी तक .. ज्योतिष का गम्भीर अध्ययन-मनन करके उसमे से वैज्ञानिक तथ्यों को निकलने में सफ़लता पाते रहना .. बस सकारात्‍मक सोंच रखती हूं .. सकारात्‍मक काम करती हूं .. हर जगह सकारात्‍मक सोंच देखना चाहती हूं .. आकाश को छूने के सपने हैं मेरे .. और उसे हकीकत में बदलने को प्रयासरत हूं .. सफलता का इंतजार है।


विद्यार्थी जीवन में हमारे पास लेखों के लिए गिनेचुने विषय होते थे , उनमें से एक बडा ही महत्‍वपूर्ण विषय था ‘विज्ञान:वरदान या अभिशाप’। आपने परिवारवालों के वैज्ञानिक दृष्टिकोण का मेरे बाल मस्तिष्‍क पर पूरा प्रभाव था , मैं विज्ञान के वरदान होने के पक्ष में ही ढेर सारे तर्क देती। विज्ञान अभिशाप भी हो सकता है , इसके बारे में जानकारी निबंध की उन पुस्‍तकों में मिलती , जिसके लेखक अवश्‍य दूरदृष्टि रखने वाले थे। हमारा ज्ञान तब कितना सीमित था , पर आज सबकुछ स्‍पष्‍ट नजर आ रहा है। देखते ही देखते परिदृश्‍य बदल गया है, औद्योगिक विकास के क्रम में फैक्ट्रियों से निकलने वाले धुंए , केमिकलयुक्त पानी और अपशिष्ट पदार्थों ने पर्यावरण को भारी क्षति पहुंचायी है। इससे सर्वाधिक नुकसान हमारे बच्‍चों को पहुंचा है , क्‍यूंकि स्‍वच्‍छ एवं स्‍वस्‍थ पर्यावरण विकसित होते बचपन की पहली आवश्‍यकता है।
रासायनिक खाद और कीटनाशकों के सरकार के बेमतलब बढावा देने से जहां मिट्टी के सूक्ष्मजीव और जीवाणु के खात्मे से देशभर के खेतों की मिट्टी बेजान हो गई है, वहीं खाद्य पदार्थों में पोषक तत्‍वों का अभाव से बचपन के शारीरिक और मानसिक विकास पर बुरा प्रभाव पड रहा है। भारत में हजारों साल से प्रचलित जैविक खेती से मिट्टी में पोषक तत्वों की कमी नहीं होती और कम पानी में भी इसमें नमी बनी रहती है। रासायनिक खाद के उपयोग पर जोर ने पशुपालन को भी चौपट किया है, जिससे स्थिति और बिगडी है। सरकार गाय या भैंस पालने वाले खेतिहर को सीधे आर्थिक सहायता देकर नकली दुग्‍ध पदार्थों का कारोबार रोक सकती है , जिसके कारण बच्‍चों का स्‍वास्‍थ्‍य पर बुरा प्रभाव पड रहा है।
प्रकृति में जीव जंतु से लेकर पेड पौधे तक सब आपस में जुड़े हुए हैं। पर स्‍वार्थपूर्ण विकास के एक अंधे रेस के कारण जाने कितने वनस्पतियों के साथ बहुत से जीव विलुप्त होने की कगार पर है । बगीचों से ताजे फल और सब्जियों को तोडकर खाने और भांति भांति के तितलियों, परिंदों के पीछे भागने का सुख आज के बच्‍चों को नहीं । वनस्‍पतियों और जीवों की सुरक्षा और उनके बढ़त के उपाय कर उनका बचपन लौटाया जा सकता है। इसके अलावे प्लास्टिक ने भी छोटी-बड़ी नदियों को कचरे से भर दिया है, जिसके कारण आज गंगा जैसी पवित्र नदी भी प्रदूषित है। पीने के पानी की कौन कहे , प्राणवायु के लिए कितने बच्‍चे इनहेलर के सहारे जीने को बाध्‍य हैं , बाकी इलाज के अभाव में मौत को गले लगा रहे हैं।
राष्ट्रीय आय की गणना में आज वर्ष भर में वस्तुओं और सेवाओं के शुद्ध उत्पादन को शामिल किया जाता है, परंतु इस प्रक्रिया में जो वायुमण्डल प्रदूषित होता है , वन कटते हैं , भूमि बंजर होती है , नदियों, झीलों के पानी गंदले होते हैं , मछलियां नष्ट होती हैं , उनकी गणना नहीं की जाती। वास्‍तव में राष्‍ट्रीय आय नहीं , `हरित राष्ट्रीय आय' की गणना की जानी चाहिए। आज बचपन में ही मोटापा, कमजोरी, आंखों में चश्मा लग चुका होता है, चालीस की उम्र से पहले लोग शुगर , हाई ब्लडप्रेशर , हाइपर टेंशन के शिकार हो जाते हैं, प्रौढावस्‍था में ही ओपन हार्ट सर्जरी की मजबूरी से जूझते है । बीमारियों के इलाज का खर्च भी राष्‍ट्रीय आय में घटाने से हमें सही विकास दर प्राप्‍त होगा
वास्‍तव में पर्यावरण को लेकर कभी भी सरकार गंभीर नहीं रही! विकास के लिए जब भी पेड काटे जाएं, सरकार द्वारा कंपनियों को उतने ही पेड लगाने की जिम्‍मेदारी भी दी जाए। इसके अलावे अधिकाधिक उपयोग होने से कोयले , तेल और गैस के भंडार लगातार समाप्‍त हो रहे हैं , उनपर भी रोक लगनी चाहिए। जल संरक्षण, पौधरोपण, ध्वनि व वायु प्रदूषण कम कर ही सरकार देश को या आने वाली पीढी को सुरक्षित रख सकते हैं। एक फलदार पेड़ अपने पूरे जीवन में पंद्रह लाख से अधिक का लाभ दे जाता है। पर विदेशी नीतियों के अंधानुकरण और अपने प्राकृतिक संसाधनों के प्रति व्‍यक्ति और सरकार , दोनो की उपेक्षापूर्ण रवैये ने इस युग में बच्‍चों को कंप्‍यूटर और कार भले ही आसानी से दे दिया हों , शुद्ध जल, पौष्टिक खाना और मनोनुकूल वातावरण नहीं दे पा रहे।
रामराज्य का वर्णन करते हुए गोस्वामी तुलसीदास जी ने पर्यावरण को बनाए रखने में राजा और प्रजा के संयुक्त उत्तरदायित्व पर जोर दिया था। इस्‍तेमाल न होने पर बिजली से चलनेवाली चीजें बंद रखकर , पानी गर्म करने के लिए सोलर हीटर का उपयोग जैसे व्‍यक्तिगत उपायों से पर्यावरण को बचाने में मदद मिलेगी। पटाखों से पर्यावरण को और क्षति न पहुंचाएं। गाडी की जगह साइकिल चलाकर खुद के स्‍वास्‍थ्‍य को ठीक रखने के साथ साथ एक आदर्श भी स्‍थापित किया जा सकता है। हम कहीं भी जाएं, यादगारी के लिए कुछ पेड या पौधे ही लगा दें। किसी अतिथि का सम्‍मान करते हुए पुष्‍पमालाओं की जगह गमले में लगा पौधा भेंट करें। उत्तराखंड की कन्‍याओं ने दूल्हों के जूते चुरा कर उनसे नेग लेने की जगह उनसे पौधे लगवाने की एक सार्थक पहल की है। आने वाले युग में स्‍वस्‍थ पर्यावरण के लिए बच्‍चों को इसके प्रति जिम्‍मेदार बनाएं। बूंद-बूंद से ही तो सागर बनता है, एक करे तो उससे प्रेरित होकर दूसरा भी करेगा।
इतने दिनों बाद अब विश्‍व को पर्यावरण-रक्षा की चिंता हुई है , हमारे ऋषि मुनियों ने हजारो वर्ष पहले इस बारे में सोंच लिया था। हमारी महान संस्‍कृति ने लोगों को हमेशा से पेड़ों की रक्षा करना, नदियों को मां मानना , पीपल, बरगद, तुलसी जैसे पौधों और जलाशयों की पूजा करना, जीव जंतुओं की रक्षा करना सिखलाया। ग्रहों के बुरे प्रभाव को दूर करने के लिए भी विभिन्‍न पेड पौधों के तनों , छालों , फूल पत्‍तों के उपयोग की सलाह हमारे ज्‍योतिष के ग्रंथों में है। स्वामी विवेकानंदजी भी पर्यावरण की रक्षा के लिए भारतीय अध्यात्म और दर्शन को उपयोगी मानते थे, आज की पीढी इसे जितनी जल्‍द लें उतना ही अच्‍छा है। प्रकृति संतुलन करना अच्‍छी तरह जानती है, आनेवाली पीढी के बचपन को बचाने के लिए, उनको स्‍वच्‍छ और संतुलित पर्यावरण देने के लिए आज के कपूतों को मिटाने के लिए उसे कडा कदम उठाना होगा।

Read more...

राहूल सिंह जी का आलेख

>> सोमवार, 7 फ़रवरी 2011

राहुल सिंह रायपुर छत्तीसगढ

ब्लॉग सिंहावलोकन



सभ्यता का आरंभ उस दिन हुआ, जिस दिन पहला पेड़ कटा (छत्‍तीसगढ़ी में बसाहट की शुरुआत के लिए 'भरुहा' काटना मुहावरा है) और यह भी कहा जाता है कि पर्यावरण का संकट आरे के इस्तेमाल के साथ शुरू हुआ। तात्पर्य यह कि पर्यावरण की स्थिति, प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग से नहीं बल्कि दोहन से असंतुलित होती है। छत्तीसगढ़ की प्राचीन राजधानी रतनपुर को कृष्ण-मोरध्वज की कथा-भूमि माना जाता है। कथा में राजा द्वारा स्वेच्छापूर्वक आरे से आधा काट कर शरीर दान का प्रसंग है। स्थान नाम आरंग की व्युत्पति को भी आरे और इस कथा से संबद्ध किया जाता है। बहरहाल यह कथा छत्तीसगढ़ में पर्यावरणीय चेतना बीज के रूप में भी देखी जा सकती है।

कथा का असर, इतिहास में डेढ़ सौ साल पहले बंदोबस्त अधिकारी मि. चीजम ने दर्ज किया है कि अंचल में लगभग निषिद्ध आरे का प्रचलन मराठा शासक बिंबाजी भोंसले के काल से हुआ और तब तक की पुरानी इमारतों में लकड़ी की धरन, बसूले से चौपहल कर इस्तेमाल हुई है। परम्परा में अब तक बस्तर के प्रसिद्ध दशहरे के लिए रथ के निर्माण में केवल बसूले का प्रयोग किया जाता है। अंचल में आरे के प्रयोग और आरा चलाने वाले पेशेवर 'अरकंसहा' को निकट अतीत तक महत्व मिलने के बाद भी अच्छी निगाह से नहीं देखा जाता था।


पर्यावरण का संरक्षण नीति और योजना मात्र से नहीं होगा, पर्यावरण को जीवन का समवाय महसूस करते रहना होगा। अन्यथा यह सब 'रस्मी' और पर्यावरण संरक्षण 'नारा' बनकर रह जाएगा। यदि पेड़ छाया के लिए और तालाब का निस्तारी इस्तेमाल नहीं रहा तो उन्हें सिर्फ पर्यावरण की दुहाई देकर बचाने का प्रयास संदिग्ध बना रहेगा। पीढ़ियों से इस्तेमाल हो रहे कुओं का नियमित उपयोग बंद होते ही उसके कूड़ादान बनते देर नहीं लगती। विश्व पर्यावरण दिवस का उत्साह कार्तिक स्नान और अक्षय नवमी, वट सावित्री, भोजली पर भी बना रहना जरूरी है। बसंत में टेसू, पलाश और आम के बौर देखने और कोयल की कूक सुनने की ललक रहे तो पर्यावरण रक्षा की उम्मीद बनी रहेगी। ज्यों माना जाता है कि शेर से जंगल की और जंगल से शेर की रक्षा होती है वैसे ही पर्यावरणीय उपादान, समुदाय की दिनचर्या के केन्द्र में हों, तभी उनका बचा रहना संभव होगा।


पिछले विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून 2009) पर सुभाष स्टेडियम कान्फ्रेंस हाल, रायपुर में नगर पालिक निगम एवं सिटी टेक्नीकल एडवायजरी ग्रुप के तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण पर संगोष्ठी आयोजित थी। कार्यक्रम के पहले अंधड़ और गरज-चमक के साथ बारिश हुई। बिजली गुल हो गई। कार्यक्रम मोमबत्ती जलाकर पूरा किया गया। उस दिन उत्‍पन्‍न व्‍यवधान आज प्रकृति की नसीहत जैसा लगता है। वैसे भी हमारी परम्परा में प्रकृति की विषमता को अनिवार्यतः विपक्ष के बजाय मददगार मानने की उदार सोच है। कालिदास पूर्वमेघ में उज्‍जयिनी पहुंचे मेघ से कहते हैं कि रमण हेतु जाती नायिका को बिजली चमका कर राह दिखाना, गरज-बरस कर डराना नहीं। एक गीत अनुवाद में यह भी जुड़ गया है कि चमक कर उसकी चोरी न खोल देना। पर्यावरण संरक्षण के लिए, प्रकृति अनुकूलन की ऐसी सोच को, इसमें निहित पूरी परम्परा को कायम रखने की जरूरत है।


पर्यावरण की चर्चा करते और सुनते हुए 'डरपोक मन' में यह आशंका भी बनी रहती है कि बाजारवाद के इस दौर में पर्यावरण की रक्षा करने के लिए कोई ऐसी मशीन न ईजाद हो जाए, जिसका उत्पादन बहुराष्ट्रीय कंपनियां करने लगे और वैश्विक स्तर पर हर घर के लिए इसे अनिवार्य कर दिया जाए।


ईश्वरीय न्याय की व्याख्या आसान नहीं लेकिन उससे न्याय की अपेक्षा करते हुए उसकी कृपा, उसके अनुग्रह की चाह सबको होती है। न्याय करते हुए फरियादी की व्यक्तिगत परिस्थितियों का ध्यान ईश्वर रखेगा (मेरा पक्ष लेगा), ऐसी कामना, यह विश्वास बना रहता है। लेकिन प्रकृति का न्याय पूरी तरह तटस्थ और पक्षरहित होता है, जिसमें पहले-पहल गलती होने के कारण 'रियायत' और बार-बार गलती की 'अधिक सजा' नहीं होती तो अच्छे कामों का पुरस्कार अनिवार्यतः, 'श्योर शाट गिफ्ट स्कीम' जैसा मिलता ही है। इसलिए प्रकृति के न्याय पर भरोसा रखें और पर्यावरण को विचार और चर्चा के विषय के साथ-साथ दैनंदिन जीवन से अभिन्न बने रहने की संभावना और प्रयास को बलवती करें। स्वामी विवेकानंद होते तो शायद कहते कि 'उठो, भगवान के भरोसे मत बैठे रहो, इसके लिए तुम्हें ही आगे आना होगा, हम सबको मिलकर बीड़ा उठाना होगा।

Read more...

ढ़ाई महीने की मशक्कत के पश्चात 23 लेख

>> शुक्रवार, 14 जनवरी 2011

ढाई महीने की मशक्कत और सैकड़ों ई मेल संदेश एवं 20 पोस्ट लिख कर जानकारी देने के पश्चात 23 लेखकों द्वारा प्रविष्टियाँ भेजी गयी। 2 बार समय बढाने के बाद प्रतियोगिता इस अंजाम पर पहुंची है। हमारा एक मात्र उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जागरुकता प्रसारित करना था। हमने सोचा था कि इन  आलेखों को पुस्तक का रुप दिया जाएगा जिससे यह किसी के काम आ सकेंगे। अफ़सोस :( ब्लॉगर्स एवं लेखकों की उदासीनता के कारण हम अपने उद्देश्य में सफ़ल न हो सके।   

कई लेखकों ने युनिकोड की जगह अन्य फ़ोंट में लेख भेजे हैं। जिसे अभी पढा नहीं गया है। वे अपने लेख के फ़ोंट के विषय में जानकारी दें जिससे हम उसे युनिकोड में परिवर्तित कर पढ सकें। कई लेखकों ने अपने नाम-पते फ़ोटो एवं फ़ोन नम्बर नहीं दिए हैं उनसे आग्रह है कि वांछित जानकारी शीघ्र ही भेजें, जिससे लेखों का प्रकाशन प्रारंभ किया जा सके। शीघ्र ही आपको प्रतियोगिता के विषय में जानकारी दी जाएगी। सभी मित्रों को लोहड़ी एवं मकर संक्रांति पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रुप से सहयोगदाताओं को साधुवाद।
  1. सीमा गुप्ता जी
  2. राहुल सिंग जी
  3. कवि कुलवंत सिंह
  4. श्रीमति संगीता पुरी
  5. योगेश कुमार गोयल
  6. संजीव शर्मा
  7. मनीषा शर्मा
  8. जयदीप शेखर
  9. डॉ श्याम गुप्ता
  10. जी के अवधिया
  11. रामकुमार त्यागी
  12. शालिनी कौशिक
  13. आचार्य उदय
  14. शिखा कौशिक
  15. कविता वर्मा
  16. मोनिका जैन
  17. दर्शन लाल बवेजा
  18. नीता शर्मा
  19. सुधीर सक्सेना
  20. अविनाश वाचस्पति
  21. हरीश सिंह
  22. आलोकिता गुप्ता
  23. सत्यम शिवम

Read more...

प्रदूषण के डर से , ना निकला घर से ;

>> रविवार, 7 नवंबर 2010

प्रदूषण  के डर से ,
ना निकला घर से ;


पटाखों की लड़ियाँ ,
और फुलझड़ियाँ ,
सुहाने चमन  में ,
कहर  बन के बरसे ;
प्रदूषण  के डर से ,
ना निकला घर से ;

हर मोड़ पर है मधुशाला ,
हर हाथ में मस्ती का प्याला ;
कैसे बचाऊँ  तुम्हें ,
इस जहर से ;
प्रदूषण  के डर से ,
ना निकला घर से ;

कहाँ है दिवाली ,
कहाँ खुशहाली ;
उसे देखनें को ,
ये नैना तरसे ;
प्रदूषण  के डर से ,
ना निकला घर से ;

तूफां में जलते दीयों के नजारें ,
घनें बादलों में छिपे है सितारे ;
जाऊँ तो कैसे ,
पथरीली डगर  से ; 
प्रदूषण के डर से ,
ना निकला घर से ;

साल के बाद आयेगी फिर से दिवाली ,
झोली रहें ना किसी की खाली ;
ब्लॉग से ही बधाई हो ,
मेरी तरफ से  ;
प्रदूषण के डर से ,
ना निकला घर से ;

कृपया इस  कविता को यहाँ भी पढ़े

Read more...

दीप पर्व की शुभकामनाएं और ढेर सारी बधाई--"बचपन और पर्यावरण" पर लेख भेजें

>> शुक्रवार, 5 नवंबर 2010

दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

आज पर्यावरण की हानि होने से ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्या से पूरी दुनिया को जुझना पड़ रहा है। जलवायु परिवर्तन से होने वाले नुकसान सामने आ रहे हैं। हम पर्यावरण की रक्षा करें एवं आने वाली पी्ढी के लिए स्वच्छ वातावरण का निर्माण करें। पर्यावरण के प्रति जागरुक करने के लिए हम एक प्रतियोगिता का आयोजन कर रहे हैं।प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के लिए सूचना एवं नियम इस प्रकार है।

विषय -- "बचपन और हमारा पर्यावरण"

प्रथम पुरस्कार
11000/= (ग्यारह हजार रुपए नगद)
एवं प्रमाण-पत्र

द्वितीय पुरस्कार
5100/= (इक्यावन सौ रुपए नगद)
एवं प्रमाण-पत्र

तृती्य पुरस्कार
2100/= (इक्की्स सौ रुपए नगद)
एवं प्रमाण-पत्र

सांत्वना पुरस्कार (10)
501/=(पाँच सौ एक रुपए नगद)
एवं प्रमाण-पत्र


1. इस प्रतियोगिता में 1 नवम्बर 2010 से 30 नवंबर 2010 तक आलेख भेजे जा सकते है.

2. प्रतियोगिता में सिर्फ़ दिए गए विषय पर ही आलेख सम्मिलित किए जाएंगे।

3. एक रचनाकार अपने अधिकतम 3 अप्रकाशित मौलिक आलेख भेज सकता है पुरस्कृत होने की स्थिति में  वह केवल एक ही पुरस्कार का हकदार होगा.

4. स्व रचित आलेख  1 नवम्बर 2010 से 30 नवंबर 2010 तक lekhcontest@gmail.com  पर भेज सकते हैं. कृपया साथ में मौलिकता का प्रमाण-पत्र एवं अपना एक अधिकतम १०० शब्दों में परिचय तथा तस्वीर भी संलग्न करें। नियमावली की कंडिका 7 से संबंध नहीं होने का का भी उल्लेख प्रमाण-पत्र में करें। आलेख कम से कम 500 एवं अधिकतम 1000 शब्दों में होने चाहिए।

आपसे निवेदन है कि प्रत्येक रचना को अलग अलग इमेल से भेजने की कृपा करें. यानि एक इमेल से एक बार मे एक ही रचना भेजे.

5. हमें प्राप्त रचनाओं मे से जो भी रचना प्रतियोगिता में शामिल होने लायक पायी जायेगी उसे हमारे सहयोगी ब्लाग "हमारा पर्यावरण" पर प्रकाशित कर दिया जायेगा, जो इस बात की सूचना होगी कि प्रकाशित रचना प्रतियोगिता में शामिल कर ली गई है।

6. 1 दिसंबर 2010 से प्रतियोगिता में सम्मिलित आलेखों का प्रकाशन  "हमारा पर्यावरण" पर प्रारंभ कर दिया जायेगा.

7. इस प्रतियोगिता में हमारा पर्यावरण, एसार्ड, एवं पर्यावरण मंत्रालय से संबंधित कोई भी व्यक्ति या उसका करीबी रिश्तेदार भाग लेने की पात्रता नहीं रखता।

8. इन रचनाओं पर  "हमारा पर्यावरण" का कापीराईट रहेगा. और कहीं भी उपयोग और प्रकाशन का अधिकार हमें होगा.

9. रचनाओं को पुरस्कृत करने का अधिकार सिर्फ़ और सिर्फ़ "हमारा पर्यावरण" के संचालकों के पास सुरक्षित रहेगा. इस विषय मे किसी प्रकार का कोई पत्र व्यवहार नही किया जायेगा और ना ही किसी को कोई जवाब दिया जायेगा.

10. इस प्रतियोगिता के समस्त अधिकार और निर्णय के अधिकार सिर्फ़  "हमारा पर्यावरण" के पास सुरक्षित हैं. प्रतियोगिता के नियम किसी भी स्तर पर परिवर्तनीय है.

11.पुरस्कार  IASRD द्वारा प्रायोजित हैं.

12. यह प्रतियोगिता पर्यावरण के प्रति जागरुकता लाने के लिए एवं हिंदी मे स्वस्थ लेखन को बढावा देने के उद्देश्य से आयोजित की गई है.
(नोट:-प्रतियोगिता में ब्लॉग जगत के अलावा अन्य भी भाग ले सकते हैं प्रतियोगी की आयु 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए)

Read more...

पर्यावरण पर लेख भेजें--हजारों के इनाम पाएं !

>> सोमवार, 25 अक्टूबर 2010

छत्तीसगढ में जलावायु परिवर्तन के प्रति चेतना जगाने के लिए रायपुर जिले के समस्त स्कूलों में कार्यक्रम किए गए। अशोक बजाज जी के नेतृत्व में इस कार्यक्रम को अच्छा प्रतिसाद मिला। कार्यक्रम के लिए पहल IASRD के अध्यक्ष के डी गुप्ता जी ने की थी। हमारे भी मन में आया कि सेतु बंध की गिलहरी सदृश्य पर्यावरण जागरण के महायज्ञ में अपनी भी एक आहुति दें, ब्लॉग जगत में एक आलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया जाए। इसकी चर्चा हमने अन्य मित्रों से की तो उन्होने भी अपना भरपुर सहयोग देने का वचन दिया। जिससे मेरा उत्साह वर्धन हुआ। हमारा उद्देश्य पर्यावरण के प्रति चेतना जागृति करना है। आज पर्यावरण की हानि होने से ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्या से पूरी दुनिया को जुझना पड़ रहा है। जलवायु परिवर्तन से होने वाले नुकसान सामने आ रहे हैं। हम पर्यावरण की रक्षा करें एवं आने वाली पी्ढी के लिए स्वच्छ वातावरण का निर्माण करें। प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के लिए सूचना एवं नियम इस प्रकार है।

विषय -- "बचपन और हमारा पर्यावरण"

प्रथम पुरस्कार
11000/= (ग्यारह हजार रुपए नगद)
एवं प्रमाण-पत्र

द्वितीय पुरस्कार
5100/= (इक्यावन सौ रुपए नगद)
एवं प्रमाण-पत्र

तृती्य पुरस्कार
2100/= (इक्की्स सौ रुपए नगद)
एवं प्रमाण-पत्र

सांत्वना पुरस्कार (10)
501/=(पाँच सौ एक रुपए नगद)
एवं प्रमाण-पत्र


1. इस प्रतियोगिता में 1 नवम्बर 2010 से 30 नवंबर 2010 तक आलेख भेजे जा सकते है.

2. प्रतियोगिता में सिर्फ़ दिए गए विषय पर ही आलेख सम्मिलित किए जाएंगे।

3. एक रचनाकार अपने अधिकतम 3 अप्रकाशित मौलिक आलेख भेज सकता है पुरस्कृत होने की स्थिति में  वह केवल एक ही पुरस्कार का हकदार होगा.

4. स्व रचित आलेख  1 नवम्बर 2010 से 30 नवंबर 2010 तक lekhcontest@gmail.com  पर भेज सकते हैं. कृपया साथ में मौलिकता का प्रमाण-पत्र एवं अपना एक अधिकतम १०० शब्दों में परिचय तथा तस्वीर भी संलग्न करें। नियमावली की कंडिका 7 से संबंध नहीं होने का का भी उल्लेख प्रमाण-पत्र में करें। आलेख कम से कम 500 एवं अधिकतम 1000 शब्दों में होने चाहिए।

आपसे निवेदन है कि प्रत्येक रचना को अलग अलग इमेल से भेजने की कृपा करें. यानि एक इमेल से एक बार मे एक ही रचना भेजे.

5. हमें प्राप्त रचनाओं मे से जो भी रचना प्रतियोगिता में शामिल होने लायक पायी जायेगी उसे हमारे सहयोगी ब्लाग "हमारा पर्यावरण" पर प्रकाशित कर दिया जायेगा, जो इस बात की सूचना होगी कि प्रकाशित रचना प्रतियोगिता में शामिल कर ली गई है।

6. 1 दिसंबर 2010 से प्रतियोगिता में सम्मिलित आलेखों का प्रकाशन  "हमारा पर्यावरण" पर प्रारंभ कर दिया जायेगा.

7. इस प्रतियोगिता में हमारा पर्यावरण, एसार्ड, एवं पर्यावरण मंत्रालय से संबंधित कोई भी व्यक्ति या उसका करीबी रिश्तेदार भाग लेने की पात्रता नहीं रखता।

8. इन रचनाओं पर  "हमारा पर्यावरण" का कापीराईट रहेगा. और कहीं भी उपयोग और प्रकाशन का अधिकार हमें होगा.

9. रचनाओं को पुरस्कृत करने का अधिकार सिर्फ़ और सिर्फ़ "हमारा पर्यावरण" के संचालकों के पास सुरक्षित रहेगा. इस विषय मे किसी प्रकार का कोई पत्र व्यवहार नही किया जायेगा और ना ही किसी को कोई जवाब दिया जायेगा.

10. इस प्रतियोगिता के समस्त अधिकार और निर्णय के अधिकार सिर्फ़  "हमारा पर्यावरण" के पास सुरक्षित हैं. प्रतियोगिता के नियम किसी भी स्तर पर परिवर्तनीय है.

11.पुरस्कार  IASRD द्वारा प्रायोजित हैं.

12. यह प्रतियोगिता पर्यावरण के प्रति जागरुकता लाने के लिए एवं हिंदी मे स्वस्थ लेखन को बढावा देने के उद्देश्य से आयोजित की गई है.
(नोट:-प्रतियोगिता में ब्लॉग जगत के अलावा अन्य भी भाग ले सकते हैं प्रतियोगी की आयु 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए)

Read more...

पर्यावरण संरक्षण में शिक्षक की महती भूमिका

>> सोमवार, 6 सितंबर 2010

डॉक्टर सर्व पल्ली राधा कृष्णन का जन्म दिन शिक्षक दिवस के रुप में मनाया जाता है। डॉक्टर सर्वपल्ली राधा कृष्ण की इच्छा थी कि उनका जन्म दिन शिक्षक दिवस के रुप में मनाया जाय। आज 5 सितम्बर को गुरुवों के सम्मान दिवस के रुप में वही मान्यता मिल चुकी है, जो हिन्दु कैलेंडर में गुरु पूर्णिमा की है।वैदिक काल में शिक्षा गुरुकुलों के माध्यम से दी जाती थी। जहां विद्यार्थी को सम्पूर्ण शिक्षा दी जाती थी। विद्यार्थियों को शिक्षा आचार्यों के माध्यम से मिलती थी। वैसे बालक की प्रथम गुरु माता को कहा गया है। वेद कहते हैं "माता निर्माता भवति" अर्थात माता ही निर्माण करती है। उसके पश्चात गुरु को द्वितीय शिक्षक की मान्यता मिली है। विद्यार्थी का प्रवेश गुरुकुल में श्रावणी पर्व को होता था। अर्थात श्रावण मास की पूर्णिमा को जहां उसके उपनयन संस्कार के साथ गुरुकुल प्रवेश कराया जाता था एक उत्सव के रुप में। विद्यार्थी के शिक्षा प्राप्ति की दिशा में यह प्रथम चरण माना जाता था।
आचार्य विष्णु शर्मा ने पंचतंत्र के माध्यम से विद्याथियों को शिक्षा देने के एक नवीन उपाय का प्रादुर्भाव किया। उन्होने रोचक ढंग से वनों एवं उसमें विचरण करने वाले पशु पक्षियों के माध्यम से राजकुमारों को शिक्षा दी। इस तरह शिक्षा देने का सबसे बड़ा कारण यह था कि विद्याध्ययन में रोचकता बनी रहे। विद्याध्ययन एक बोझ न बन जाए विद्यार्थी के लिए। नीति शास्त्र की शिक्षा भी इसके साथ-साथ मिलती रहे। क्योंकि संसार को सुचारु रुप से अनुशासन के साथ चलाने के लिए नैतिकता की प्रमुख आवश्यकता होती है। जिससे प्रजा शासनारुप व्यवहार करती है।
आचार्य विष्णु शर्मा ने विद्यार्थियों के अध्ययन में वन एवं वन्य प्राणियों का प्रयोग किया। इसका प्रमुख कारण यह था कि विद्यार्थी अपने परिवेश के साथ भी जुड़ा रहे। अपने वातावरण के साथ भी जुड़ा रहे। जिससे उसे पर्यावरण की रक्षा करने की सीख भी मिले। क्योंकि वनों एवं वन्य प्राणियों के संरक्षण से हमारा वातावरण शुद्ध एवं निवास के लायक रह सकता है। इस विषय पर हमारे मनीषि पूर्व में शोध कर चुके थे। वैदिक काल में जीविका वनों पर आधारित थी।
पर्यावरण के प्रति जागरुकता में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका थी। जब से शिक्षा के क्षेत्र में मैकाले पद्धति ने प्रवेश किया, तब से प्राचीन ग्रंथों के अध्यापन प्रतिबंध लगा दिया गया और यह पद्धति अंग्रेजों के जाने के बाद भी अनवरत जारी है। जिससे विद्यार्थी बचपन से पर्यावरण की शिक्षा से विमुख रहे। शिक्षकों ने भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति विद्यार्थियों को जागरुक करने कोई विशेष भूमिका नहीं निभाई जिसके फ़लस्वरुप पर्यारवरण को इतना ज्यादा नुकसान हुआ कि शहर और गाँव दोनो ही प्रभावित हुए हैं।
"केरा तबहिं न चेतिया जब ढींग लागी बेर" यह उक्ति यहां पर चरितार्थ होती है। अंधाधुंध वन काटे गए, पहाड़ों का सीना चीर एवं धरती के गर्भ से खनिजों का दोहन किया गया। कल कारखानों के अवशिष्ट पदार्थों पूण्य सलिला नदियों में बहाया गया। जिससे नदियाँ भी प्रदुषित हुई। जिसका परिणाम यह हुआ कि आज हमें स्वच्छ जल मिलना भी कठिन है। हमारे जलों के स्रोत सूख रहे हैं। जल स्तर तलहटी में जा रहा है। पानी के लिए त्राहि-त्राहि मची हूई है। आगे चल कर पर्यावरण के खिलवाड़ करने एवं शिक्षकों तथा शासन की उदासीनता के फ़लस्वरुप हमें भयंकर स्थिति का सामना करना पड़ेगा।
इसलिए शिक्षक दिवस के अवसर सभी शिक्षक अपनी जिम्मेदारी को समझें एवँ पर्यावरण के प्रति विद्याथियों को शिक्षित करें। जिससे उनमें पर्यावरण की रक्षा करने की जागरुकता आए। यह कार्य अत्यावश्यक इसलिए है कि विद्यार्थी के कोमल मन मस्तिष्क पर  बचपन में प्राप्त ज्ञान की अमिट छाप रह्ती है और वह इसे जीवन भर नहीं भूलता। इसलिए पर्यावरण  संरक्षण में शिक्षक की महती भूमिका है, इससे इंकार नही किया जा सकता।

Read more...

पृथ्वी को बचाएं--पॉलीथिन का बहिष्कार करें

>> शुक्रवार, 20 अगस्त 2010

हमारी आजादी को ६३ वर्ष बीत चुके हैं. इस अवधि में पर्यावरण को बहुत अधिक नुकसान हुआ है. जंगल कटे हैं, पहाड़ों को खोदा गया, धरती के गर्भ से खनिज का उत्खनन द्रुत गति से हुआ है. जिसके कारण पर्यावरण संतुलन बिगड़ा है. जलवायु परिवर्तन पर इसका काफी असर पड़ा है. विकास के नाम पर प्राकृतिक क्षरण द्रुत गति से हुआ है. प्रकृति से सिर्फ प्राप्त करने की कोशिश की गयी, लेकिन उसके संरक्षण के लिए कोई स्थायी उपाय नहीं तय किया गया. विकास के साथ एक समस्या प्लास्टिक के रुप में हमारे सामने आई। जिस समय प्लास्टिक का निर्माण हुआ होगा उस समय इससे जुड़ी समस्याओं पर ध्यान न देकर इसके उपयोग पर ही ध्यान केन्द्रित किया गया। लेकिन अब प्लास्टिक और पॉलीथिन एक बहुत बड़ी समस्या पर्यावरण एवं प्राणी जीवन के बन गया है।
सबसे अधिक नुकसान तो पालीथिन के थैलियों से हुआ है। इससे पशुओं की हानि बहुतायत में हो रही है। पालीथिन के बैग में तो हम सामान ले आते हैं और उसे कुड़े के ढेर में फ़ेंक देते हैं, जानवर लालच में आकर उसे खा जाता है और उसका जीवन खतरे में पड़ जाता है तथा उसकी मौत तक हो जाती है। पॉलीथिन का कचरा खत्म होने में बहुत समय लगता है तथा इसे लोग कुड़े कचरे से चुग कर विनिर्माण के लिए कबाड़ियों को बेच देते हैं।--पालीथिन को जलाने से कार्बन डाईऑक्साइड, कार्बन मोनोऑक्साइड एवं डाईऑक्सीन्स जैसी विषैली गैसें उत्सर्जित होती हैं. इनसे सांस, त्वचा आदि की बीमारियां होने की आशंका बढ़ जाती है. 
एक अध्ययन में बताया गया है कि पालीथिन एवं प्लास्टिक के विषैले पन के कारण इसके अधिक सम्पर्क में रहने वाली स्त्रियों के गर्भ में शिशु का विकास रुक जाता है तथा अविकसित संतान पैदा होने का खतरा बढ जाता है। प्लास्टिक प्रजनन अंगों  को भी नुकसान पहुंचा रहा है। इसमें प्रयोग होने वाला बिस्फेनॉल रसायन शरीर में डायबिटीज व लिवर एंजाइम को असामान्य कर देता है. जिससे डायबिटीज के मरीजों की संख्या लगातार बढ रही है। इसके कचरे के दुष्प्रभाव के कारण लाखो जीवों की मौत एक वर्ष में हो जाती है। ओजोन की परत में हुए छेद का मुख्य कारण प्लास्टिक को ही माना जा रहा है।
नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के अध्ययन करने वालों ने बताया है कि उसमें मानव जाति का संहार आग से जलने से बताया है। हो सकता है उसकी भविष्यवाणी सच हो जाए। क्योंकि आज संसार के हर घर में ज्वलनशील प्लास्टिक का सामान है जो बहुत जल्दी आग पकड़ता है। पहले मिट्टी के घरों में जलने लायक सामान सिर्फ़ कपड़े अनाज और मकान की लकड़ियाँ ही होती थी। लेकिन जब से घरों में प्लास्टिक ने प्रवेश किया है तब से आग लगने पर कुछ मिनटों में घर जल कर राख हो जाता है। फ़ायर ब्रिगेड पहुंचने से पहले ही सब खत्म हो चुका होता है।
अब समय आ गया है प्लास्टिक के बहिष्कार करने का। उसका कम से कम याने न्युनतम उपयोग करने का। अगर हम जागरुक हो जाते हैं तो अवश्य ही इस बहुत बड़ी आपदा से बचा जा सकता है। हमें पुन: कागज के बैगों की तरफ़ जाना होगा। इससे लोगों को रोजगार भी मिलेगा और पर्यावरण की रक्षा भी होगी। पर्यावरण को बचाना हमारा मुख्य ध्येय होना चाहिए। पृथ्वी की हरीतिमा को हमें बचाना है। पर्यावरण के प्रदुषण को खत्म नहीं कर सकते तो कम अवश्य करना है। हम प्लास्टिक उपयोग स्वयं ही कम करें तथा अपने इष्ट मित्रों को इसका उपयोग कम करने सलाह दे। प्रकृति के प्रति यह हमारा नैतिक दायित्व बनता है। क्यों करेंगे ना! प्लास्टिक का उपयोग कम?

Read more...

पर्यावरणीय प्रदूषण रोकना मानव का कर्तव्य

>> शनिवार, 5 जून 2010

मनुष्य अपने वातावरण की उपज है,इसलिए मानव जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में स्वच्छ वातावरण जरूरी है। लेकिन जब प्रश्न पर्यावरण का उठता है तो यह जरुरत और भी बढ जाती है। वास्तव में जीवन और पर्यावरण का अटूट संबंध है। पर्यावरण का शाब्दिक अर्थ हमारे चारों ओर छाया आवरण है, प्रकृति में जल,वायु, भूमि, पेड़-पौधे, जीव-जन्तु में एक संतुलन कायम है। यह संतुलन ही प्राणी मात्र के जीवन का आधार है। प्रकृति की अनुकूलता पर ही मानव सभ्यता का विकास निर्भर करता है। प्राचीन काल से ही मानव अपने रहने की जगह तथा उसके आस-पास के वातावरण को स्वच्छ एवं हानिकारक तत्वों से मुक्त करता आ रहा है। परन्तु आधुनिक मानव की आत्मघाती प्रवृत्ति की वजह से वर्तमान युग में पर्यावरण तथा परिस्थितियों के प्रति जागरुकता को बढाने की सर्वाधिक जरुरत महसूस की जा रही है।

प्राकृतिक वातावरण की सुरक्षा तथा परिस्थितिकी संतुलन की अवधारणा बेशक बढ गयी है परन्तु इसकी आवश्यक्ता से इंकार नहीं किया जा सकता। मानव जिस प्राकृतिक वातावरण में पलता है,बडा होता है तथा अपने अस्तित्व की रक्षा के लिए संघर्ष करता है, उस प्रकृति के कई घटक हैं। इन सभी घटकों की संरचना आपस में काफ़ी जटिल है।प्राकृतिक रुप से ही इन घटकों की आपस में कुछ मूलभूत सिद्धातों के आधार पर परस्पर सम्बद्धता पर निर्भरता है। मानव मात्र के अस्तित्व का सारा दारोमदार इन्ही तत्वों के प्राकृतिक संतुलन पर काफ़ी हद तक निर्भर करता है।

हमें सभी परिस्थितियों सांस लेने के लिए ताजी हवा, शुद्ध जल, कोलाहल मुक्त वातावरण तथा भोजन के लिए आहार मिलना चाहिए। परन्तु अफ़सोस की बात यह है कि हमें प्रदुषित वायु, प्रदुषित जल, कोलाहल पूर्ण प्रदुषित वातावरण में ही रहने को मजबूर होना पड़ रहा है। इसलिए इस अमुल्य निधि के संरक्षण का दायित्व भी स्वत: मानव समाज पर ही है। इस दृष्टि से इस क्षेत्र में संतु्लन बनाए रखना एवं संरक्षण के दायित्व का निर्वाह  करने हेतु सामान्य जन में पर्यावरणीय चेतना का विकास जरुरी है। साथ ही साथ पर्यावरणीय प्रदूषण की रोकथाम करना आवश्यक कर्तव्य बनता है।

Read more...

पर्यावरण संरक्षण हमारा कर्तव्य ही नहीं, धर्म भी है

>> रविवार, 9 मई 2010

हमारा पर्यावरण का उद्देश्य धरती पर हो रहे पर्यावरण के क्षरण के प्रति जागरुकता लाना है। इस ब्लाग पर हम प्रयावरण सबंधी लेखों का प्रकाशन करेंगे तथा उन्हे स्थान देंगे। पर्यावरण के प्रदूषण से वातावरण में निरंतर बदलाव हो रहा है। गर्मी, सर्दी, वर्षा आदि ॠतुओं के समय में परिवर्तन हो रहा है। समय चक्र पर पर्यावरण प्रदुषण का असर पड़ रहा है।

जहां वर्षा-शीत-गर्मी अधिक होती थी वहां न्युनता हो गयी है, मानसून कहीं पर समय से पहले आ जाता है कहीं निर्धारित समय के पश्चात आता है। जिससे फ़सल चक्र में परिवर्तन हो रहा है। किसान को इससे नुकसान उठाना पड़ रहा है। समय पर पानी उपलब्ध नहीं हो पाता और फ़सल सूख  जाती है।

हमने देखा है कि बचपन में कि घरों में मच्छर नहीं होते थे। लोग मलेरिया आदि बिमारी से कम ग्रसित होते थे। जनसंख्या बढने के साथ आवास भी बढे, लेकिन गंदे पानी के निकास की उचित व्यवस्था न होने से नालियों में मच्छरों के पनपने की संभावना बढ़ जाती है। गंदी नालियों एवं ठहरे हुए पानी में अंडे देने के कारण मच्छर तीव्रता से बढते हैं, जिससे जल जनित तथा मच्छर जनित रोग बढने की आशंका बलवती हो जाती है।

वातावरण में धूल धुंवा होने से अस्थमा एवं चर्म रोग के मरीज नित बढते जा रहे हैं। पेड़ ना होने से यह नुकसान उठाना पड़ रहा है। जो वातावरण हमारे पु्र्वजों ने हमें विरासत के रुप में दिया है जी्ने के लिए, हमारा भी कर्तव्य बनता है कि हम भी वैसा ही वातावरण अपनी आने वाली पीढी को दें। जिससे वे एक रोग मुक्त वातावरण में जी सकें।
पर्यावरण संरक्षण हमारा कर्तव्य ही नहीं, धर्म भी है। आइए इसे बचाने में सहयोग करें। यह मेरी प्रथम पोस्ट है आपका सहयोग अपेक्षित है।

Read more...

  © Blogger template Webnolia by Ourblogtemplates.com 2009

Back to TOP